जेवीएम का महाधरना आज से, नीतीश करेंगे संबोधित

Published at :25 Oct 2016 8:34 AM (IST)
विज्ञापन
जेवीएम का महाधरना आज से, नीतीश करेंगे संबोधित

दुमका : एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन व सरकार द्वारा घोषित स्थानीयता नीति को निरस्त करने, राज्य में सभी नौकरियों को झारखंडियों के लिए 20 साल तक के लिए आरक्षित करने, संताल परगना के लिए निर्धारित जमीन के मूल्य पर पुनर्विचार करने व दुमका में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना जैसे मुद्दों को लेकर झारखंड […]

विज्ञापन
दुमका : एसपीटी-सीएनटी एक्ट में संशोधन व सरकार द्वारा घोषित स्थानीयता नीति को निरस्त करने, राज्य में सभी नौकरियों को झारखंडियों के लिए 20 साल तक के लिए आरक्षित करने, संताल परगना के लिए निर्धारित जमीन के मूल्य पर पुनर्विचार करने व दुमका में उच्च न्यायालय की खंडपीठ की स्थापना जैसे मुद्दों को लेकर झारखंड विकास मोरचा का दो दिवसीय महाधरना 25 एवं 26 अक्तूबर को स्थानीय गांधी मैदान में होगा. इस महाधरना कार्यक्रम में जेवीएम के अलावा जदयू और राजद के भी नेता शिरकत करेंगे.
महाधरना का नेतृत्व जेवीएम सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी करेंगे. 26 अक्तूबर को मुख्य अतिथि के रूप में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के सीएम नीतीश कुमार सभा को संबोधित करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola