बेटे की मौत का जिम्मेदार समझता से व्यक्ति को

Published at :25 Oct 2016 12:18 AM (IST)
विज्ञापन
बेटे की मौत का जिम्मेदार समझता से व्यक्ति को

घायल की हालत गंभीर, रेफर दुमका : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बेटे की मौत के बाद जानगुरु के कहने पर अंधविश्वास में डूबे एक शख्स ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक बरमसिया पंचायत के ठेगापहाड़ी गांव के महादेव हेंब्रम का पुत्र की सप्ताह भर पहले जौंडिस से मौत […]

विज्ञापन

घायल की हालत गंभीर, रेफर

दुमका : जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बेटे की मौत के बाद जानगुरु के कहने पर अंधविश्वास में डूबे एक शख्स ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया. जानकारी के मुताबिक बरमसिया पंचायत के ठेगापहाड़ी गांव के महादेव हेंब्रम का पुत्र की सप्ताह भर पहले जौंडिस से मौत हो गयी थी. बेटे की मौत का कारण जानने के लिए महादेवगांव के जानगुरू के पास गया था, जहां जानगुरू ने महादेव के बेटे की मौत का कारण देवान हेंब्रम को बताया.
बदले की भावना से महादेव ने देवान हेंब्रम के साथ मारपीट की और उसपर टांगी से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. चौकीदार की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची तथा गंभीर अवस्था में घायल देवान को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भरती कराया. जहां उसका प्राथमिक उपचार कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए देवान को रेफर कर दिया गया. जानकारी के मुताबिक आरोपित महादेव हेंब्रम व एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola