बीडीओ को मांग पत्र भी सौंपा

Published at :25 Oct 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
बीडीओ को मांग पत्र भी सौंपा

पंचायत समिति की बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार बासुकिनाथ : विकास योजनाओं को लेकर सोमवार को पंचायत समिति की बैठक का पंचायत समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार किया. इसके बाद उपप्रमुुख पोपिला देवी की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर में बैठक की गयी. बैठक के बाद सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड […]

विज्ञापन

पंचायत समिति की बैठक का सदस्यों ने किया बहिष्कार

बासुकिनाथ : विकास योजनाओं को लेकर सोमवार को पंचायत समिति की बैठक का पंचायत समिति सदस्यों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार किया. इसके बाद उपप्रमुुख पोपिला देवी की अध्यक्षता में प्रखंड परिसर में बैठक की गयी. बैठक के बाद सदस्यों ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार दास को मांग पत्र सौंपा.
सदस्यों ने बताया कि पंस सदस्यों के मान सम्मान का ख्याल नहीं रखा जाता है. सदस्यों के समस्याओं को नहीं सुनी जाती है. बैठक में लिये गये प्रस्तावों का अनुपालन नहीं होता है. यदि किसी प्रस्ताव पर कार्य होता भी है तो संबंधित सदस्यों व बैठक में इसकी जानकारी नहीं दी जाती है. सदस्यों ने कहा कि एक सप्ताह पूर्व पंस बैठक की जानकारी देनी जरूरी है. बरमसिया पंचायत में सदस्यों की अनुमति के बिना योजना पारित किया गया उसे रद्द किया जाये.
सभी पंचायत समिति सदस्यों को सबंधित पंचायत भवन में एक कार्यालय उपलब्ध कराया जाये. पूर्व में पंचायत समिति बैठक में लिए गये योजनाओं को निरस्त किया जाये. आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गयी. सदस्यों ने प्रमुख पिंकी सोरेन का भी विरोध किया. कहा: वे प्रमुख बनने के बाद सदस्यों को दरकिनार कर काम कर रही हैं. मौके पर पंस सदस्य देवनंदन मांझी, नवीन कुमार राव, श्रवण गुप्ता, ललिता देवी, कविता देवी, पोपीला देवी, पुनम देवी, पुष्पा मरांडी, बहामुनी हांसदा, मोनिता मुर्मू, हीरामुनी टुडू, सोनमुनी हांसदा, त्रीभुवन यादव, बलिया टुडू, किशोर कुमार हेंब्रम, पूनम देवी, रूबी कुमारी, प्रियंका देवी, बहामुनी हांसदा, चिंतामुनी सोरेन, बाबूजी सोरेन आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola