चोरडीहा ग्रामसभा में योजनाओं का चयन

Published at :25 Oct 2016 12:14 AM (IST)
विज्ञापन
चोरडीहा ग्रामसभा में योजनाओं का चयन

बासुकिनाथ : गांव को सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने एवं तीन वर्षों की कार्य योजना बनाने के लिए हमारी योजना हमारा विकास के अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड पुतलीडाबर पंचायत के चोरडीहा गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन मुखिया बाबूराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें गांवों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की रूपरेखा […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : गांव को सशक्त, प्रभावी और पारदर्शी बनाने एवं तीन वर्षों की कार्य योजना बनाने के लिए हमारी योजना हमारा विकास के अंतर्गत जरमुंडी प्रखंड पुतलीडाबर पंचायत के चोरडीहा गांव में विशेष ग्रामसभा का आयोजन मुखिया बाबूराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. जिसमें गांवों के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं की रूपरेखा ग्रामसभा में बनायी गयी.

ग्राम सभा में स्वच्छता एवं पेयजल, कृषि, सिंचाई, स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, कौशल विकस, आजीविका, वन एवं पर्यावरण, उर्जा, खाद्य सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास एवं आधारभूत संरचना, महिला एवं शिशु कल्याण सहित अन्य योजनाओं की रूप-रेखा ग्राम सभा में तैयार की जायेगी. ग्रामसभा पर्यवेक्षक की माौजूदगी में हुई. मौके पर ग्राम प्रधान विंदेश्वरी कुंवर, उपमुखिया, स्वयंसेवक अमरेंद्र कुमार, नरेंद्र शर्मा, कामदेव प्रसाद सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola