जहानाबाद से चोरी ट्रक दुमका से बरामद

Published at :25 Oct 2016 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
जहानाबाद से चोरी ट्रक दुमका से बरामद

दुमका : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी के ट्रक के साथ एक बदमाश को धर दबोचा है. पुलिस को यह सफलता सोमवार को तब हाथ लगी, जब सघन जांच के दौरान दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह के समीप वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान ट्रक की चोरी में संलिप्त दो […]

विज्ञापन

दुमका : मुफस्सिल थाना पुलिस ने सोमवार को चोरी के ट्रक के साथ एक बदमाश को धर दबोचा है. पुलिस को यह सफलता सोमवार को तब हाथ लगी, जब सघन जांच के दौरान दुमका-रामपुरहाट मुख्य पथ पर दासोरायडीह के समीप वाहनों की चेकिंग की जा रही थी. इस दौरान ट्रक की चोरी में संलिप्त दो अन्य बदमाश, जिसे उक्त ट्रक का चालक और खलासी बताया जा रहा था भागने में सफल रहे. गिरफ्तार युवक ने अपनी पहचान बिहार के अरवल जिला के कुर्था थाना के चामंडी गांव निवासी अनिल कुमार यादव के रुप में बताया है.

आरोपित ट्रक चोरी कर पश्चिम बंगाल के पानागढ़ ले जाकर बेचने का काम करता था. बरामद ट्रक झारखंड के कोडरमा जिला के तिलैया थाना क्षेत्र निवासी सुनील साव का है. ट्रक नंबर जेएच-12 डी 2941 की बरामदगी की सूचना मुफस्सिल पुलिस थाना की पुलिस ने ट्रक मालिक सुनील साव को दी. अपराधी ट्रक को बिहार के जहानाबाद जिला से लेकर भागे थे. इसके लिए अपराधियों ने झांसे में लेकर ट्रक को रोकवाया था तथा चालक व खलासी को रास्ते में हाथ-पैर बांध उतार दिया. जिसकी सूचना जहानाबाद पुलिस ने सीमावर्ती राज्य के थानों को दी थी. पुलिस गिरोह में शामिल लोगों तक पहुंचने में जुटी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola