दुमका में एक नक्सली समेत तीन हिरासत में

Published at :08 Oct 2016 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
दुमका में एक नक्सली समेत तीन हिरासत में

दुमका : जिले की पुलिस को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने माओवादी संगठन से जुड़े एक हार्डकोर नक्सली समेत दो अन्य लोगों को पकड़ा है. सूत्रों की माने तो धराये गये तीन लोगों […]

विज्ञापन
दुमका : जिले की पुलिस को उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने माओवादी संगठन से जुड़े एक हार्डकोर नक्सली समेत दो अन्य लोगों को पकड़ा है. सूत्रों की माने तो धराये गये तीन लोगों में से एक पर कई संगीन आरोप हैं.
मसलिया प्रखंड के एक ठेकेदार की हत्या समेत पाकुड़ एसपी अमरजीत बलिहार की हत्या मामले में उसकी संलिप्तता बतायी जा रही है. वहीं हाल की कई बड़ी वारदातों में भी इसके द्वारा सक्रिय भूमिका निभाये जाने की बात सामने आ रही है. पुलिस अधिकारी अभी तीनों से गहन पूछताछ कर रहे हैं. शनिवार काे पुलिस इस बारे में कुछ खुलासा कर सकती है.
ज्ञात हो कि इन दिनों दुमका, गोड्डा व पाकुड़ में पुलिस लगातार सर्च अभियान चला रही है.महज चार दिन पहले ही गोड्डा-पाकुड़ से सटे इलाके व सुंदरपहाड़ी में भी सर्च अभियान के क्रम में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें भी एक नक्सली को पैर में गोली लगने की बात सामने आयी थी. सूत्रों की माने तो अभी नक्सली संताल परगना के इन तीन जिलों के अलावा सीमा से सटे बंगाल के क्षेत्र को अपना ठिकाना बनाये हुए हैं. समय-समय पर पुलिस की गतिविधि को भांपते हुए अपना ठिकाना बदल रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola