रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने झारखंड में नये रेल ट्रैक एवं ट्रेन का शुभारंभ किया
Updated at : 28 Sep 2016 8:28 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज झारखंड में हंसडीहा से बारापलासी तक 28 किलोमीटर लम्बे नये रेल ट्रैक का शुभारंभ किया और हंसडीहा से दुमका पैंसेजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई. वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नई ट्रेन सेवा और रेल ट्रैक का शुभारंभ करते हुए प्रभु ने कहा, ‘‘ इससे क्षेत्र का उत्थान […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज झारखंड में हंसडीहा से बारापलासी तक 28 किलोमीटर लम्बे नये रेल ट्रैक का शुभारंभ किया और हंसडीहा से दुमका पैंसेजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई.
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये नई ट्रेन सेवा और रेल ट्रैक का शुभारंभ करते हुए प्रभु ने कहा, ‘‘ इससे क्षेत्र का उत्थान होगा और स्थानीय लोगों की जरुरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी. ” उन्होंने कहा, ‘‘ नये रेल ट्रैक से रामपुरहाट और भागलपुर के बीच यात्रा की दूरी को कम किया जा सकेगा. ” हंसडीहा से बारापलासी के बीच इस खंड के खुलने से मंदार पहाडी और रामपुरहाट के बीच सम्पूर्ण परियोजना पूरी हो गई है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




