छात्रसंघ चुनाव में 31.1 % मतदान

दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर केंद्र सहित 25 महाविद्यालयों में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर वोट डाले गये. सभी कॉलेजों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गयी. कुछ केंद्रों में आधे से एक घंटे देर से भी मतदान प्रारंभ हुए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ मनोज कुमार […]
दुमका : सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर केंद्र सहित 25 महाविद्यालयों में गुरुवार को छात्रसंघ चुनाव को लेकर वोट डाले गये. सभी कॉलेजों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हो गयी. कुछ केंद्रों में आधे से एक घंटे देर से भी मतदान प्रारंभ हुए. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि लगभग 31.1 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किये जाने की उन्हें जानकारी मिली है.
उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं है. उन्होंने शांतिपूर्ण मतदान के लिए पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन, शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों, पुलिस-प्रशासन तथा छात्र-छात्राओं के प्रति आभार जताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




