विद्यालय में विद्युत कनेक्शन लेने के बाद वायरिंग कराने का निर्देश

शिकारीपाड़ा : राजकीय कन्या मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा में उपस्कर व विद्यालय में विद्युतीकरण को लेकर सचिवों की एक विशेष बैठक बीइइओ मो रफीक आलम की अध्यक्षता में अयोजित हुई. जिसमें विद्यालय सचिवों को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कर तीन कोटेशन प्राप्त करते हुए बैंच व डेस्क का क्रय करने तथा विद्यालय में विद्युत कनेक्शन […]
शिकारीपाड़ा : राजकीय कन्या मध्य विद्यालय शिकारीपाड़ा में उपस्कर व विद्यालय में विद्युतीकरण को लेकर सचिवों की एक विशेष बैठक बीइइओ मो रफीक आलम की अध्यक्षता में अयोजित हुई. जिसमें विद्यालय सचिवों को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक कर तीन कोटेशन प्राप्त करते हुए बैंच व डेस्क का क्रय करने तथा विद्यालय में विद्युत कनेक्शन लेने के बाद वायरिंग करवाने का निर्देश बीइइओ ने दिया. बीइइओ मो आलम ने बताया कि पारा शिक्षक के हड़ताल पर जाने से 120 एनपीएस व यूपीएस विद्यालय मे प्रभाव पड़ा है. इन विद्यालयों में शिक्षक प्रतिनियुक्त की जा रही है.
संबंधित सभी विद्यालयों के प्रबंधन समिति के सदस्यो व माता समिति को एमडीएम चालू रखने तथा बेरोजगार शिक्षित युवकों से निःशुल्क विद्यालय मे पठन-पाठन करने की व्यवस्था करवाने का निर्देश दिया गया है. मौके पर एमडीएम प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह, दयामय मांझी, आशित कुमार चांद, गोपाल कृष्ण मिश्रा, सेलभेस्टर सोरेन, राजीव कुमार सिंह, छवि कुमारी, रतन ओझा नयन तारा हांसदा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




