1500 मीटर दौड़ में मीनू व जियाराम अव्वल

Published at :22 Sep 2016 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
1500 मीटर दौड़ में मीनू व जियाराम अव्वल

खेलकूद. जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया मार्च पास्ट दुमका : अनुशासन व्यक्तित्व को निखारता है एवं खेल ही अनुशासन की नींव रखता है. उक्त बातें बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता के उद‍घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसपी प्रभात कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि […]

विज्ञापन

खेलकूद. जिलास्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू, विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया मार्च पास्ट

दुमका : अनुशासन व्यक्तित्व को निखारता है एवं खेल ही अनुशासन की नींव रखता है. उक्त बातें बिरसा मुंडा आउटडोर स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय एथलीट प्रतियोगिता के उद‍घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसपी प्रभात कुमार ने कही. उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से दुमका जिले के छात्र-छात्राओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ेगी एवं खेल के माध्यम से पूरे जिले का नाम रौशन करेंगे. उन्होंने कहा कि यहां से निकलने वाले खिलाड़ी राज्य में ही नहीं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दुमका को एक अलग पहचान दिलायेंगे. उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स का खेल एक निर्धारित समय का खेल है
और इस निर्धारित समय को सबसे अहम वक्त मानकर खेलें तो आपसे वह वक्त कोई नहीं छीन सकता. उन्होंने कहा कि प्रतिभागी पूरी एकाग्रता एवं कुछ कर गुजरने के उद्देश्य से भागीदारी निभायें. उप निदेशक जनसंपर्क अजय नाथ झा ने कहा कि स्वस्थ तन एवं स्वस्थ मन के लिए खेल जरूरी है. खेल भावना का जीवन में विकास ही खेल का मुख्य उद्देश्य है. उन्होंने कहा कि विजयी होने पर घमंड न करना एवं पराजय को बहुत सहजता से स्वीकार करना अगर आपने सीख लिया तो नि:संदेह आपमें एक मजबूत व्यक्तित्व का निर्माण होगा. इससे पूर्व एसपी प्रभात कुमार ने बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. वहीं जिला खेलकूद संघ के ध्वज को फहराकर व मशाल जलाकर खेल की शुरुआत की. बड़ी तादाद में विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया. समारोह में गोड्डा के डीपीआरओ रवि कुमार, डीइओ धर्मदेव राय, डीएसइ अरुण कुमार, जिला खेलकूद संघ के सचिव उमाशंकर चौबे, जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव वरूण कुमार, विद्यापति झा, रंजन कुमार पाण्डेय, दीपक झा, ज्ञान प्रकाश, सूरज सोरेन, अनिल राणा, दानियल किस्कु, ब्रेंटियस मरांडी, गोपी चौरसिया आदि मौजूद थे.
पहले दिन के परिणाम
अंडर-16 ग्रुप : 1500 मी बालिका: 1. मीनू सिंह 2. अनिता किस्कू 3. सोनामुनी मुर्मू
800 मी बालक : 1. संतोष हेंब्रम 2. मनेश्वल मरांडी 3. बुद्धिलाल मरांडी.
800 मी बालिका: 1. अनिता किस्कू 2. माला टुडू 3. सोना मुर्मू.
गोला फेंक बालक: 1. सितेश मरांडी 2. मिकाइल हांसदा 3. संदीप मरांडी
गोला फेंक बालिका: 1. संगीता टुडू 2. शांतिलता हांसदा 3. स्नेहलता बेसरा.
100 मी दौड़ बालिका: 1. अस्मत खातून 2. विरोनिका सोरेन 3. मंजू सोरेन
लंबी कूद: 1.डोली टुडू 2. अस्मत खातून 3. सुसान्नी किस्कू
100 मी बालक: 1. सचिंद्र मुर्मू 2. विजय हेंब्रम 3. प्रेम सोरेन
अंडर-14 ग्रुप : 1500 मी बालक: 1. जियाराम हांसदा 2. सुरेंद्र हांसदा 3. मानवेल बास्की
800 मी बालक: 1. सुभाष रजक 2. आलोक मरांडी 3. संदीप मरांडी
800 मी बालिका: 1.मीनू सिंह 2. मंजुला मुर्मू 3. कहां मरांडी
गोल फेंक बालिका: 1. संशांति किस्कू 2. मेरीला टुडू 3. सोनामुनी मुर्मू
100 मी दौड़ बालिका: 1. पुतुल बास्की 2. नौमी टुडू 3. रेशमा हांसदा
लंबी कूद: 1. लक्ष्मी सुषमा मुर्मू 2. बबली मरांडी 3. गुंजन मरांडी
गोला फेंक: 1. बिट‍्टू कुमार सिंह, 2. शशिकांत हांसदा 3. प्रेमचंद मरांडी
100 मी बालक: 1. मनीष बास्की 2. प्रकाश हेंब्रम 3. संदीप मुर्मू.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola