रानीश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ हेमंत सोरेन ने की बैठक

Published at :21 Sep 2016 5:24 AM (IST)
विज्ञापन
रानीश्वर में कार्यकर्ताओं के साथ हेमंत सोरेन ने की बैठक

रानीश्वर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मसानजोर में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की़ जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में एकजुट होकर काम करने तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने हेतु पहल करने का निर्देश दिया़ […]

विज्ञापन

रानीश्वर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने मंगलवार को मसानजोर में पार्टी कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक की़ जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में एकजुट होकर काम करने तथा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर करने हेतु पहल करने का निर्देश दिया़

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में मसानजोर डैम से निकाले गये मयुराक्षी बांया तट मुख्य नहर पक्कीकरण की बड़ी योजना की स्वीकृति दी गयी थी. उन्हें अगर पांच साल तक काम करने का मौका मिला होता, तो आज दायां तट मुख्य नहर के पक्कीकरण का भी काम शुरू हो जाता. एसपीटी व सीएनटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना की़ बैठक में जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष असीम मंडल, शिवकुमार वास्की,कयूम अंसारी, सनत किसकू, आलोक पाल के अलावा रानीबहाल, दरबारपुर व पारसिमला के कार्यकर्त्ता, मुखिया व पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola