वार्ड पार्षद के घर से नकदी सहित जेवरात की चोरी

दुमका कोर्ट : शहर के वार्ड नंबर 3 वार्ड पार्षद कृष्णा देवी के घर से रविवार रात नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी हो गयी. रसिकपुर बेसिक स्कूल के समीप रहने वाली कृष्णा देवी ने चोरी होने के मामले को लेकर नगर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी […]
दुमका कोर्ट : शहर के वार्ड नंबर 3 वार्ड पार्षद कृष्णा देवी के घर से रविवार रात नकदी सहित करीब एक लाख रुपये के सामान की चोरी हो गयी. रसिकपुर बेसिक स्कूल के समीप रहने वाली कृष्णा देवी ने चोरी होने के मामले को लेकर नगर थाना में अज्ञात चोर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. कृष्णा देवी के अनुसार प्रति दिन की तरह रविवार की रात उसके परिवार वाले सो गये. जब नींद खुली तो देखी कि दरवाज खुला हुआ और सामान बिखरा पड़ा था.कंप्यूटर मोनिटर, पावर बैंक दो पीस, दो मोबाइल, सोना का चेन और नकद 28 हजार रुपये गायब थे. मुख्य दरवाजा में ताला बंद होने के कारण सम्भवत: गली के रास्ते छत पर चढ़कर चोर घर में घुसकर चोरी को अंजाम देने का अनुमान लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




