एसपी बलिहार हत्याकांड का आरोपी नक्सली गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन

कई जिलों में दे चुका है अपराधों को अंजाम दुमका : दुमका पुलिस को एक और नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. 28 वर्षीय बुधन हेंब्रम उर्फ होपना हेंब्रम भाकपा माओवादी संगठन में जोनल कमांडर रह चुके प्रवील दा के दस्ते का सदस्य रहा है. उसकी गिरफ्तारी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल से […]
विज्ञापन
कई जिलों में दे चुका है अपराधों को अंजाम
दुमका : दुमका पुलिस को एक और नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है. 28 वर्षीय बुधन हेंब्रम उर्फ होपना हेंब्रम भाकपा माओवादी संगठन में जोनल कमांडर रह चुके प्रवील दा के दस्ते का सदस्य रहा है. उसकी गिरफ्तारी शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरसडंगाल से की गयी. वह शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के छातुपाड़ा का रहने वाला है.
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बुधन उर्फ होपना कई बार गिरिडीह भी गया था और वहां नक्सली प्रशिक्षण भी प्राप्त किया था. वह पाकुड़ के शहीद एसपी अमरजीत बलिहार हत्याकांड, जामा के थानेदार सतानंद सिंह हत्याकांड, रामगढ़ में श्रीकांत किस्कू हत्याकांड और बांसकेंद्री में पुलिस मुठभेड़ का आरोपी रहा है. एसपी ने बताया कि संभावना है कि बुधन उर्फ होपना के विरुद्ध अन्य जिलों में भी कांड दर्ज होंगे, जिसकी जानकारी जुटायी जा रही है. उसकी गिरफ्तारी में पुलिस निरीक्षक सह शिकारीपाड़ा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




