जलाशय के लिकेज का मरम्मत शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 6:16 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर ने कुछ दिन पूर्व ही तटबंध टूटने की खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित खबर देख देवघर से पहुंचे सहायक अभियंता, शुरू कराया काम रानीश्वर : बड़ानदी जलाशय से निकाले गये नहर के गेट के पास लिकेज हो जाने से जलाशय से अधिक मात्रा में पानी की निकासी होने की खबर प्रभात […]
विज्ञापन
प्रभात खबर ने कुछ दिन पूर्व ही तटबंध टूटने की खबर को प्रमुखता से किया था प्रकाशित
खबर देख देवघर से पहुंचे सहायक अभियंता, शुरू कराया काम
रानीश्वर : बड़ानदी जलाशय से निकाले गये नहर के गेट के पास लिकेज हो जाने से जलाशय से अधिक मात्रा में पानी की निकासी होने की खबर प्रभात खबर में प्रमुखता से प्रकाशित होने पर सिंचाई विभाग जगा है. मामले को गंभीरता से लेते हुए लिकेज मरम्मती का काम शुरू कर दिया गया है़ कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता व कनीय अभियंता ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया तथा तत्काल लिकेज मरम्मती का काम शुरू करा दिया है़ सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता नवीन कुमार मोहली ने बताया कि प्रभात खबर ने मामले को उजागर किया था.
कहा कि उनका भादो मेले में देवघर में ड्यूटी थी. बड़ानदी जलाशय से लिकेज होने की खबर अखबार में प्रकाशित होने पर देवघर से यहां पहुंच कर मरम्मती का काम शुरू कराया गया. श्री मोहली ने बताया कि यहां करीब तीन साल से गेट के पास पहले ही टूटी हुई थी, जिसकी सूचना विभाग को पहले ही दे दी गयी थी. डैम के नीचे से पानी की निकासी हो सकती है, पर मिट्टी धंस जाने से खतरा है़ धंसान को बचाने के लिए युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है़ सिंचाई विभाग की टीम यहां मौजूद रहकर काम में लगी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




