बैठक में बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर

Published at :31 Aug 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में बिजली व्यवस्था सुधारने पर जोर

दुमका : जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. जिसमें स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली व पेयजल का मुद‍्दा छाया रहा. शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब या जले ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत हो. वहीं जामा विधायक सीता सोरेन ने […]

विज्ञापन

दुमका : जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक अध्यक्ष सह सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. जिसमें स्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली व पेयजल का मुद‍्दा छाया रहा.

शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब या जले ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत हो. वहीं जामा विधायक सीता सोरेन ने कहा कि इसमें बिचौलिया भी हावी रहते हैं इसलिए ट्रांसफॉर्मर ग्रामीणों को सीधे हस्तगत करायी जाय. नोनीहथवारी में ट्रांसफॉर्मर खराब होने की शिकायत सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह ने की. जिस पर कार्यपालक अभियंता ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

सिंचाई योजनाओं पर भी चर्चा
लघु सिंचाई योजनाओं की समीक्षा में 43 चेक डैम में से 40 पर निर्माण कार्य प्रगति में है तथा शेष तीन पर वर्षा के बाद कार्य आरंभ होगा. मध्यम सिंचाई की 13 में से 12 योजनाओं में कार्य प्रगति पर है. गर्ल्स स्कूल की चहारदीवारी ऊंचा करने का काम जल्द कराने के आदेश दिये गये. वहीं काठीकुंड के निझोर में पहाड़िया कल्याण विद्यालय के बंद रहने की शिकायत पर जिला पहाड़िया कल्याण पदाधिकारी को स्वयं जाकर जांच करने का निर्देश दिया. नगर क्षेत्र में बनायी गयी पथ प्रमंडल की सड़कों पर हादसे रोकने के लिए स्पीड ब्रेकर बनवाने,
राशन कार्ड की उपलब्धता गरीबों को हो इसके लिये और अधिक कार्ड से अच्छादित करने के निर्देश दिये गये. अस्पतालों में बेहतर साफ-सफाई आदि पर समिति ने जोर दिया. अवसर पर बैठक में जिला परिसद अध्यक्ष जॉयेस बेसरा, नगर पर्षद अध्यक्ष अमिता रक्षित, सांसद प्रतिनिधि रामदिवस जायसवाल, सांसद प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, सभी प्रखंड के प्रमुख एवं जिले के सभी अलाधिकारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola