अपूर्वा हत्याकांड की दुबारा जांच शुरू
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Aug 2016 6:14 AM (IST)
विज्ञापन

3 मई 2015 को दो साल की अपूर्वा का शव मिला था कुएं के पास अज्ञात पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी दुमका : अंबाला में तैनात भारतीय सेना के लांस नायक परितोष कुमार के आवेदन पर उनकी मासूम बेटी अपूर्वा की हत्या के मामले में नये सिरे से अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. परितोष मसलिया […]
विज्ञापन
3 मई 2015 को दो साल की अपूर्वा का शव मिला था कुएं के पास
अज्ञात पर दर्ज करायी थी प्राथमिकी
दुमका : अंबाला में तैनात भारतीय सेना के लांस नायक परितोष कुमार के आवेदन पर उनकी मासूम बेटी अपूर्वा की हत्या के मामले में नये सिरे से अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है. परितोष मसलिया के गुंदिया के रहने वाले हैं. 3 मई 2015 को उनकी दो साल की मासूम बेटी अपूर्वा का शव घर के पास कुएं से मिला था. जिसके बाद परितोष के पिता ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी थी. मामले में जिन पर शक जाहिर किया जा रहा था,
उनके खिलाफ अदालत में नारको टेस्ट कराने की गुहार लगायी गयी थी, पर अदालत ने उसे खारिज कर दिया था. परितोष द्वारा दिये गये आवेदन पर पुलिस नये सिरे से उन तमाम बिंदुओं पर भी जांच शुरू की गयी है, जिन बिंदुओं पर तब जांच नहीं हो पाया था. एसपी प्रभात कुमार ने कहा कि जांच के उपरांत जरूरत हुई तो एक बार फिर न्यायालय से नारको के लिए अनुमति मांगी जायेगी.
पीड़ित परिवार को मिले जल्द न्याय
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




