रोजगार मेला में 147 दिव्यांगों ने कराया अपना पंजीकरण

Published at :31 Aug 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार मेला में 147 दिव्यांगों ने कराया अपना पंजीकरण

दुमका : नव भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 147 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण करवाया था. केंद्र के परियोजना समन्वयक कुमार राजन ने बताया कि दुमका एवं आसपास के शहरों से विभिन्न इंडस्ट्रीज को बुलाया गया है एवं जो दिव्यांग कौशल पूर्ण […]

विज्ञापन

दुमका : नव भारत जागृति केंद्र के तत्वावधान में दिव्यांगों के लिए मंगलवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में 147 दिव्यांगों ने अपना पंजीकरण करवाया था. केंद्र के परियोजना समन्वयक कुमार राजन ने बताया कि दुमका एवं आसपास के शहरों से विभिन्न इंडस्ट्रीज को बुलाया गया है

एवं जो दिव्यांग कौशल पूर्ण है उनका इंटरव्यू कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की संस्था की एक पहल की जा रही है. जो दिव्यांग आठवीं, मैट्रिक या इंटर पास हैं और उनके पास कोई कौशल प्रशिक्षण नहीं है तो वैसे को संस्था अपने खर्च पर कौशल विकास प्रशिक्षण मुहैया कराया जायेगा.

प्रशिक्षण में मोबाइल रिपेयरिंग, कम्यूटर, लड़कियों के लिए सहायक नर्सिंग, साइकिल व मोटरसाइकिल रिपेयरिंग का कोर्स करवायेगी. 26 दिव्यांगजनों का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ एवं 73 दिव्यांगजन को कौशल विकास प्रशिक्षण से जोड़ने की पहल शुरू कर दी गयी. उन्होंने बताया कि यूथ फॉर जॉब भी इस दिशा में कार्य कर रही है. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनूप कुमार सिंह, राकेश कुमार, रीता कुमारी, उमेश प्रसाद साह आदि का योगदान सराहनीय रहा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola