नहीं चलेगा सिर्फ घोषणा और विज्ञापन से काम

Published at :31 Aug 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
नहीं चलेगा सिर्फ घोषणा और विज्ञापन से काम

दुमका नगर : झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन अध्यक्ष गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय के समक्ष एक सभा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर किया जाना है. इसे सफल बनाने के लिए […]

विज्ञापन

दुमका नगर : झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन अध्यक्ष गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में यूनियन कार्यालय के समक्ष एक सभा की गयी. श्री कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ दो सितंबर को देशव्यापी हड़ताल केंद्रीय ट्रेड यूनियन के संयुक्त आह्वान पर किया जाना है. इसे सफल बनाने के लिए तमाम मेहनतकश अवाम को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी.

यूनियन के सचिव अमरेश कुमार सिन्हा ने कहा कि दो साल के में केंद्र सरकार का असली चेहरा समाने आ गया है. डिजिटल इंडिया का सपना दिखाने वाली सरकार कमर तोड़ महंगाई से त्रस्त आम जनता, मजदूर एवं किसानों की कोई चिंता नहीं है. अब जनता समझ चुकी है कि यह सरकार सिर्फ लंबी-लंबी घोषणाएं एवं ललचाने वाले विज्ञापन ही दिखा सकती है. मौके पर झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन कमेटी के राज्य सचिव एहतेशाम अहमद, राज्य महामंत्री अखिलेश कुमार झा, झारखंड मजदूर कल्याण संघ के महासचिव मो लतीफ, संथालपरगना मोटर मजदूर संघ के महामंत्री कौशल कुमार सिंह, आदिवासी अधिकार मंच के प्रमंडलीय संयोजक सुभाष हेंब्रम सुरेंद्र सिंह सहित कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola