85 हजार भक्तों ने किया फौजदारीनाथ को जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन
85 हजार भक्तों ने किया फौजदारीनाथ को जलाभिषेक

पाताल महादेव के दर्शन के लिए दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़

विज्ञापन

बासुकिनाथ. ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर रविवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा बासुकिनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. पाताल महादेव के दर्शन-पूजन के विशेष अवसर पर मंदिर परिसर और शिवगंगा क्षेत्र दिनभर भक्तों से भरा रहा. मंदिर प्रबंधन के अनुसार लगभग 85 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बासुकिनाथ के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया. श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुबह आठ बजे मंदिर गर्भगृह के गेट पर अरघा लगाया गया. अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गयी थीं. श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को जल अर्पित कर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा एवं पुष्पमालाएं चढ़ाईं तथा परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की. शिवगंगा स्थित पाताल कुंड में विराजमान पाताल महादेव के दर्शन के लिए भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. धार्मिक मान्यता के अनुसार चतुर्दशी तिथि पर पाताल महादेव के दर्शन और पूजन से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी कारण दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालु यहां पहुंचे. दिनभर मंदिर परिसर हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजता रहा. मंदिर प्रशासन एवं सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में मुस्तैद रहे. व्यवस्था की निगरानी मंदिर प्रभारी सह सीओ संजय कुमार, एसडीपीओ नवल किशोर सिंह, पुलिस निरीक्षक दयानंद साह सहित अन्य पदाधिकारी कर रहे थे.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola