दिन के उजाले में काटे जा रहे हरे वृक्ष

Published at :26 Aug 2016 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
दिन के उजाले में काटे जा रहे हरे वृक्ष

मसलिया : थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इन दिनों खुलेआम हरे-भरे कीमती पेड़ों की कटाई जारी है़ क्षेत्र के चांदना, मधुवन, सापचाला, कुमारडीह, सुग्गापहाड़ी आदि मौजा में लकड़ी माफिया दिन के उजाले में बेहिचक पेड़ों को काटकर पश्चिम बंगाल के राजनगर आरा मील में बेच रहे है़ं दिन-प्रतिदिन लकड़ी माफिया अपने कारोबार को फैलाते […]

विज्ञापन

मसलिया : थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में इन दिनों खुलेआम हरे-भरे कीमती पेड़ों की कटाई जारी है़ क्षेत्र के चांदना, मधुवन, सापचाला, कुमारडीह, सुग्गापहाड़ी आदि मौजा में लकड़ी माफिया दिन के उजाले में बेहिचक पेड़ों को काटकर पश्चिम बंगाल के राजनगर आरा मील में बेच रहे है़ं दिन-प्रतिदिन लकड़ी माफिया अपने कारोबार को फैलाते जा रहे हैं. 10 अगस्त को दलाही-सापचाला मुख्य सड़क पर वनपाल द्वारा अवैध लकड़ी के साथ ट्रैक्टर जब्त करने की कार्रवाई की गयी थी, जिसके बाद कुछ दिनों तक यह अवैध धंधा बंद रहा. एक बार फिर लकड़ी माफिया सक्रिय हो गये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola