110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

Published at :25 Aug 2016 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी ट्रेन

हंसडीहा : दुमका-भागलपुर रेलमार्ग पर हंसडीहा-बारापलासी तक सीआरएस बुधवार को संपन्न हो गया. रेलवे ट्रैक के सीआरएस द्वारा निरीक्षण के तुरंत बाद 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया. सीआरएस कार्य को संतोषजनक समझा जा रहा है. रेल सूत्रों के अनुसार एक माह के अंदर ही दुमका से भागलपुर के बीच […]

विज्ञापन

हंसडीहा : दुमका-भागलपुर रेलमार्ग पर हंसडीहा-बारापलासी तक सीआरएस बुधवार को संपन्न हो गया. रेलवे ट्रैक के सीआरएस द्वारा निरीक्षण के तुरंत बाद 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल किया गया. सीआरएस कार्य को संतोषजनक समझा जा रहा है. रेल सूत्रों के अनुसार एक माह के अंदर ही दुमका से भागलपुर के बीच यातायात से वंचित इस हिस्से में भी आवागमन शुरू हो जायेगा. इतना ही नहीं इस मार्ग पर नयी रेलगाड़ी का भी आवागमन शुरू हो जायेगा़ स्पीड ट्राइल में कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी पीके आचार्या के अलावा रेल मुख्य अभियंता मनोज कुमार गुप्ता, सिनियर डीओएम राजीव कुमार, मालदा रेल मंडल प्रबंधक मोहित कुमार सिन्हा,

रेल सीएओ पीएन राम, रेल उप मुख्य अभियंता एके सिंह, भागलपुर ब्रांच लाइन के यातायात निरीक्षक बीबी तिवारी के अलावा रेल जिला अभियंता हरीष मजूमदार, रेल पीडब्ल्यूआई विजय कुमार गुप्ता, अखिलेश कुमार, अनिल कुमार, रेल आइओडब्ल्यू विश्वनाथ सिंह, विक्रांत कुमार, आशुतोष प्रियदर्शी, मनीष कुमार गुप्ता, ललन कुमार, मुकेश कुमार, कंट्रेक्टर मजिद अंसारी मौजूद थे. हंसडीहा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन प्रबंधक अमर कुमार, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार आदि उपस्थित रहे.

सीआरएस संपन्न, सितंबर से दौड़ेगी नयी ट्रेन
स्पीड ट्राइल में कमिश्नर ऑफ रेल सेफ्टी के अलावा अन्य वरीय पदाधिकारी रहे मौजूद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola