डायरिया से एक की मौत, दो आक्रांत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Aug 2016 6:42 AM (IST)
विज्ञापन

कहर . सुखजोड़ा गांव के मालटोला में डायरिया फैला रही पांव रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सुखजोड़ा गांव के मालटोला में डायरिया से सोमवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक का नाम निमाई माल था़ रविवार को निमाई माल डायरिया से पीड़ित हो गया था़ गांव में ही उनका इलाज […]
विज्ञापन
कहर . सुखजोड़ा गांव के मालटोला में डायरिया फैला रही पांव
रानीश्वर : रानीश्वर प्रखंड के सुखजोड़ा गांव के मालटोला में डायरिया से सोमवार की सुबह एक 70 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक का नाम निमाई माल था़ रविवार को निमाई माल डायरिया से पीड़ित हो गया था़ गांव में ही उनका इलाज कराया गया था़ सोमवार की सुबह 5:00 बजे उनकी मृत्यु हो गयी. इसी मालटोला के ही 32 साल की रेखा माल व 35 साल की तुलसी माल भी डायरिया से पीड़ित है. तुलसी को इलाज के लिए सिउड़ी सदर अस्पताल में भर्त्ती किया गया है, जबकि रेखा का इलाज गांव में ही ग्रामीण चिकित्सक से कराया जा रहा है़
डायरिया से एक व्यक्ति की मृत्य की खबर सुनते ही रानीश्वर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रीतम कुमार दत्त मेडिकल टीम के साथ सुखजोड़ा मालटोला पहुंचे़ डॉ दत्त ने डायरिया से पीड़ित मरीजों के घर के आसपास ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया तथा टोले के लोगों के बीच जिंक की गोली, ओआरएस पाउडर का पाउच तथा अन्य दवाइओं का वितरण किया़ डॉ दत्त ने ग्रामीणों को चापानल का पानी पीने व खाना ढककर रखने,
गंदा पानी में स्नान नहीं करने की अपील की. उन्होंने ग्रामीणों से बरसात के मौसम सावधानी बरतने की सलाह दी़ डायरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य केंद्र का लाभ लेने का अपील की. ग्रामीणों ने चिकित्सा पदाधिकारी से कहा कि टोले में तीन चापानल खराब पड़ा है़ एक ही चापानल ठीक है़ उसमें भी गंदा पानी निकलता है़ ग्रामीणों को उसी चापानल का पानी पीना पड़ रहा है़ डायरिया पीड़ितों का सुधी लेने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अनिल मरांडी भी गांव पहुंचते थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




