संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मेलन सह चुनाव के प्रस्ताव हुआ विचार

Published at :22 Aug 2016 6:13 AM (IST)
विज्ञापन
संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मेलन सह चुनाव के प्रस्ताव हुआ विचार

दुमका : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा दुमका की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष वामदेव गोरायं की अध्यक्षता में डाॅयग्नोस्टिक सेंटर में हुई, जिसमें जिला सचिव अजय कुमार साह ने संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मेलन सह चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा. इसके लिए स्वागत समिति गठित कर दी गयी. प्राणमोहन मुर्मू अध्यक्ष, […]

विज्ञापन

दुमका : झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला शाखा दुमका की बैठक कार्यकारी अध्यक्ष वामदेव गोरायं की अध्यक्षता में डाॅयग्नोस्टिक सेंटर में हुई, जिसमें जिला सचिव अजय कुमार साह ने संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मेलन सह चुनाव कराने का प्रस्ताव रखा.

इसके लिए स्वागत समिति गठित कर दी गयी. प्राणमोहन मुर्मू अध्यक्ष, तपन ठाकुर उपाध्यक्ष, कैलाश प्रसाद साह सचिव, वामदेव गारांय उप सचिव, शैलेंद्र कुमार कोषाध्यक्ष तथा नित्यानंद सिंह उप कोषाध्यक्ष चुने गये. अपने संबोधन में महासंघ के अध्यक्ष प्राण मोहन मुर्मू एवं जिला सचिव राजीव नयन तिवारी ने संघ की मजबूती पर बल देते हुए 2 सितंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में जिलास्तर पर उपायुक्त के समक्ष जोरदार प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन भेजने की बात कही. कहा कि उस दिन कर्मचारी खुटाबांध स्थित महासंघ के कार्यालय में एकजुट होंगे.

इसके अलावा 16 नवंबर को रांची में सीएम का घेराव करने के भी कार्यक्रम से सदस्यों को अवगत कराया गया. बैठक में सुनील सिन्हा, अजितेश राय, श्रीमत दास, रविंद्र प्रकाश, शैलेंद्र कुमार, देवेंद्र प्रसाद, अनुज कुमार, विनीता देवी, पूनम कुमारी, सरिता कुमारी, काजल रेखा पाल, मार्था टुडू, ललिता झा, चुड़की सोरेन, मधुलता देवी, कमोलिनी मुर्मू, सुशीला सोरेन, मेरीनीला सोरेन, लक्ष्मी टुडू, दिप्तिरानी पाल, सोनाली रुज, प्रतिमा सिंह, अनीता कुमारी, मीना कुमारी, शिखारानी, मधुरी, जगमणी देवी, सुभाषिनी टुडू, ललिता मुर्मू, वाइलेट स्नेहलता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola