दो ट्रकों की जोरदार टक्कर में दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 6:12 AM (IST)
विज्ञापन

वाहन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया जामा : दुमका-भागलपुर मार्ग पर रविवार की अहले सुबह लीलातरी और बारापलासी के बीच दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गयी. दोनों ही ट्रकों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये और वाहन के चालक-खलासी घायल हो गये. बताया जा रहा है कि इस […]
विज्ञापन
वाहन में फंसे लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला गया
जामा : दुमका-भागलपुर मार्ग पर रविवार की अहले सुबह लीलातरी और बारापलासी के बीच दो ट्रकों में जबरदस्त टक्कर हो गयी. दोनों ही ट्रकों के सामने के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गये और वाहन के चालक-खलासी घायल हो गये. बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद वाहन में फंसे दो लोगों को बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया. लेकिन उनका इलाज कहा चल रहा है, यह जानकारी किसी को नहीं हो पायी है. जामा थाना पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस तहकीकात में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




