चैंबर की बैठक में जीएसटी पर हुई चर्चा

दुमका : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव विनय कुमार अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जैन की उपस्थिति में दुमका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों की बैठक मो शरीफ की अध्यक्षता में हुई. जिसमें व्यवसायियों ने राज्य सरकार द्वारा गठित लैंड बैंक में जमीन उपलब्ध नहीं रहने की शिकायत […]
दुमका : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महासचिव विनय कुमार अग्रवाल एवं कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण जैन की उपस्थिति में दुमका चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों की बैठक मो शरीफ की अध्यक्षता में हुई. जिसमें व्यवसायियों ने राज्य सरकार द्वारा गठित लैंड बैंक में जमीन उपलब्ध नहीं रहने की शिकायत पर चर्चा की. कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में सरकार द्वारा भूमि की नीलामी की प्रक्रिया सरल नहीं है. वाणिज्य कर विभाग द्वारा निबंधित व्यवसायियों को टैक्स जमा करने के बावजूद खरीदार का पता बताने की आड़ में एवं कानून के
विपरीत नोटिस द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर भी कड़ा विरोध जताया. भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जीएसटी में व्यवसायियों ने पदाधिकारियों को डिसक्रिस्नरी पावर पर आपति जतायी, ताकि भविष्य में व्यवसायियों का भयादोहन न हो सके. श्री अग्रवाल ने सभी समस्याओं को सुना एवं उक्त समस्याओं के बाबत उठाये जा रहे कदमों से अवगत कराया. बैठक में सियाराम घीड़िया, संजय कुमार भालोटिया, प्रवीण मेहारिया, राज वर्मा, अंजनी शरण, मनोज अग्रवाल, पवन भालोटिया, सुरेश मेहारिया, खोखन दा, गोबिंद राम हेतमपुरिया, अजीत दारुका, दिलीप भुवानियां, रंजीत साह, गौरीशंकर हेतमपुरिया, राधेश्याम मोदी, सांवरमल अग्रवाल आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




