फौजदारी दरबार में 45 हजार भक्ताें ने किया जलार्पण

Published at :22 Aug 2016 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
फौजदारी दरबार में 45 हजार भक्ताें ने किया जलार्पण

बासुकिनाथ : भाद्रपद मेला के तीसरे दिन तृतीय उपरांत चतुर्थी तिथि को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में कांवरियों की भीड़ लगी हुई है. मंदिर कार्यालय के अनुसार तकरीबन 45 हजार श्रद्धालुओं ने रविवार को बाबा पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. पूर्णिमा के दिन सुल्तानंगज उतरवाहिणी गंगा से जलभर कर हजारों महिला पुरुष […]

विज्ञापन

बासुकिनाथ : भाद्रपद मेला के तीसरे दिन तृतीय उपरांत चतुर्थी तिथि को बाबा फौजदारीनाथ दरबार में कांवरियों की भीड़ लगी हुई है. मंदिर कार्यालय के अनुसार तकरीबन 45 हजार श्रद्धालुओं ने रविवार को बाबा पर जलार्पण कर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की. पूर्णिमा के दिन सुल्तानंगज उतरवाहिणी गंगा से जलभर कर हजारों महिला पुरुष श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं.

महिला व पुरुष शिवभक्तों को बारी-बारी से गर्भगृह के अंदर प्रवेश करा कर पुलिस व्यवस्था के तहत पूजा-अर्चना कराया गया. कतारबद्ध होकर शिवभक्तों ने भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया. भक्तों ने पवित्र शिवगंगा में डुबकी लगाकर बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की. सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिवगंगा से बाबा के गर्भगृह द्वार तक भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए दंडवत प्रणाम किया. संपूर्ण मंदिर बोल बम -बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा.

मंदिर प्रांगण में लगी कांवरियों की भीड़ .

मेले से अधिकारियों का ध्यान हटा

श्रावणी मेला समाप्त होते ही अधिकारियों का ध्यान भादो मेले से हट गया है. प्रतिदिन हजारों शिवभक्त कांवरिया मंदिर पहुंच रहे हैं. साफ सफाई बंद हो गया है. रोड पर मजदूर नहीं दिख रहे हैं. मेले से जुड़ी अन्य व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुई है. सूचना का प्रसारण भी बंद है. मंदिर की और से लगा ध्वनि विस्तार यंत्र समर्पण तक ही सीमित है. नागनाथ चौक या फिर शिवगंगा तक इसकी स्पष्ट आवाज सुनाई नहीं पड़ती है. जरूरी सूचनाएं कांवरियों के कान तक नहीं पहुंच पाती है. मंदिर जानेवाले मार्ग पर दुकानें लगने से आवागमन में भी परेशानी हो रही है.

सामूहिक भोज का आयोजन

श्रावणी मेला शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने की खुशी में रविवार की रात जरमुंडी थाना परिसर में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया गया. भोज में गणमान्य व्यक्ति के अलावे पदाधिकारी व कर्मियों को आमंत्रित किया गया है. लोगों ने लजीज भोजन का लुत्फ उठाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola