बुनियादी सह आकलन जांच परीक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Aug 2016 6:08 AM (IST)
विज्ञापन

जांच परीक्षा देते नवसाक्षर. बासुकिनाथ : साक्षर भारत मिशन के तहत बुनियादी सह आकलन जांच परीक्षा का आयोजन रविवार को जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किया गया. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन व राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक घनश्याम बैद्य ने बताया इस परीक्षा में […]
विज्ञापन
जांच परीक्षा देते नवसाक्षर.
बासुकिनाथ : साक्षर भारत मिशन के तहत बुनियादी सह आकलन जांच परीक्षा का आयोजन रविवार को जरमुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में किया गया. राष्ट्रीय साक्षरता मिशन व राष्ट्रीय खुला विश्वविद्यालय संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में परीक्षा का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक घनश्याम बैद्य ने बताया इस परीक्षा में कुल 1973 अभ्यर्थियों का पंजीयन किया गया. जिसमें 1546 नवसाक्षरों ने परीक्षा में भाग लिया.
प्रखंड के सभी पंचायत में कुल 107 परीक्षा केेंद्र बनाये गये थे. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह साक्षरता समिति अध्यक्ष संजय कुमार दास द्वारा प्रत्येक केेंद्र पर स्कूल के प्रधानाध्यापक को केेंद्राधीक्षक व सहायक शिक्षक को वीक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था. प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक अशोक कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीआरपी मुकेश कुमार मंडल एवं केआरपी पिंकी देवी द्वारा परीक्षा संचालन का निरीक्षण किया. मौके पर प्रेरक सहित साक्षरता से जुड़े अन्य कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




