एक की मौत व तीन घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क हादसा. दुमका-भागलपुर मार्ग पर पिकअप वैन पेड़ से टकराई खसिया गांव का रहने वाला था मृतक जामा : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर महारो के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. जिससे पिकअप वैन सवार वासुदेव महतो की मौत हो गयी. वासुदेव महतो हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया के रहने वाले […]
विज्ञापन
सड़क हादसा. दुमका-भागलपुर मार्ग पर पिकअप वैन पेड़ से टकराई
खसिया गांव का रहने वाला था मृतक
जामा : दुमका-भागलपुर मुख्य मार्ग पर महारो के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गयी. जिससे पिकअप वैन सवार वासुदेव महतो की मौत हो गयी. वासुदेव महतो हंसडीहा थाना क्षेत्र के खसिया के रहने वाले थे. वह गांव से मकई लेकर बाजार बेचने के लिए आ रहे थे. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि घटनास्थल पर भी उनकी मौत हो गयी.
वहीं इस हादसे में पिकअप में सवार हंसडीहा थाना क्षेत्र के ही पूर्णिया गांव के संजय महतो एवं जामा-बंधा के निवासी राउत भी घायल हो गये. इसके अलावे एक राहगीर उपासी देवी भी इस वाहन की चपेट में आकर जख्मी हो गयी. वासुदेव महतो के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे के बाद चालक फरार हो गया. जबकि पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




