जमीन विवाद में रॉड से मारकर महिला को किया घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :21 Aug 2016 3:27 AM (IST)
विज्ञापन

अस्पताल में इलाजरत महिला. दुमका : जमीन विवाद में सगे रिश्तेदार ने दुमका सदर प्रखंड के कुरुवा इलाके में रॉड से मार कर एक महिला वाणी देवी को जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. घायल महिला के पति राजेश कुमार मांझी ने […]
विज्ञापन
अस्पताल में इलाजरत महिला.
दुमका : जमीन विवाद में सगे रिश्तेदार ने दुमका सदर प्रखंड के कुरुवा इलाके में रॉड से मार कर एक महिला वाणी देवी को जख्मी कर दिया. जख्मी महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. घायल महिला के पति राजेश कुमार मांझी ने इस मामले में रिश्तेदार नवगौरांग मंडल, जयदेव मंडल एवं विष्णु मंडल पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. विवाद का कारण रिंगरोड में गयी जमीन बतायी जा रही है. शनिवार को शेष बचे जमीन में खेती के लिए ट्रैक्टर वह लेकर पहुंचा था. इसी दौरान विपक्षियों ने हमला कर दिया. मामले की शिकायत पाकर पुलिस जांच में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




