सीएनटी पर सत्ता पक्ष के 17 विधायक हमारे साथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 7:39 AM (IST)
विज्ञापन

हेमंत सोरेन ने िकया दावा दुमका : नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि एसपीटी-सीएनटी में संशोधन के मुद्दे पर सरकार के फैसले के खिलाफ सत्तारूढ़ दल के 17 विधायक उनके साथ हैं. इनमें भाजपा विधायक ताला मरांडी भी शामिल हैं. दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास में पत्रकारों […]
विज्ञापन
हेमंत सोरेन ने िकया दावा
दुमका : नेता प्रतिपक्ष सह झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कहा है कि एसपीटी-सीएनटी में संशोधन के मुद्दे पर सरकार के फैसले के खिलाफ सत्तारूढ़ दल के 17 विधायक उनके साथ हैं. इनमें भाजपा विधायक ताला मरांडी भी शामिल हैं. दुमका के खिजुरिया स्थित अपने आवास में पत्रकारों से बातचीत में श्री सोरेन ने कहा कि सदन में भले उक्त विधायक हमारे साथ हों या न हों, पर आदिवासियों-मूलवासियों के हितों की रक्षा के लिए ये सभी विधायक सरकार द्वारा लाये जाने वाले अध्यादेश के विरोध में जरूर हैं. इनमें से कई विधायकों ने संबंधित मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री को अपनी भावनाओं से अवगत करा चुके हैं. झामुमो ने भी राज्यपाल से लेकर राष्ट्रपति तक को अपनी भावना से अवगत कराया है.
श्री सोरेन ने कहा कि इस मुद्दे पर उन्होंने पीएम से भी मुलाकात का वक्त मांगा था, पर उनसे समय नहीं मिल पाया. श्री सोरेन ने कहा कि सरकार राज्य को आदिवासियों-मूलवासियों से मुक्त बनाने के सपने बुन रही है. आज उन्हीं के दल के लोग जवाब-तलब कर रहे हैं. बाद में पूरे राज्य की जनता उनसे सवाल करेगी और सबक सिखायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




