... और गुजर गया राज्यपाल का काफिला

Published at :15 Aug 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
... और गुजर गया राज्यपाल का काफिला

राज्यपाल के हाथों नहीं हो सका स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर का उद‍घाटन छात्र जिला प्रशासन का फूकेंगे पुतला दुमका : एसपी कॉलेज के सामने विवि के पुराने कैंपस में बने स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर का उद‍घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति के हाथों होना था, पर विवि के दिग्घी कैंपस से उनका काफिला निकला तो इस कार्यक्रम स्थल पर […]

विज्ञापन

राज्यपाल के हाथों नहीं हो सका स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर का उद‍घाटन

छात्र जिला प्रशासन का फूकेंगे पुतला
दुमका : एसपी कॉलेज के सामने विवि के पुराने कैंपस में बने स्टूडेंट फैसिलिटी सेंटर का उद‍घाटन राज्यपाल सह कुलाधिपति के हाथों होना था, पर विवि के दिग्घी कैंपस से उनका काफिला निकला तो इस कार्यक्रम स्थल पर नहीं रुका और राजभवन के लिए आगे बढ़ गया. लिहाजा इसका उद‍घाटन उनके हाथों नहीं हो पाया.
वीसी डॉ कमर अहसन ने इसका उद‍घाटन किया. बताया जा रहा है कि राज्यपाल के मिनट टू मिनट में इस कार्यक्रम के लिए समय भी तय नहीं था. लिहाजा उनका काफिला आगे बढ़ गया. लोटा पानी लेकर स्वागत में छात्राएं खड़ी रह गयीं. छात्र नेता श्यामदेव हेंब्रम ने इस बाबत जिला प्रशासन के रवैये पर क्षोभ जताया है तथा कहा है कि इस मामले में छात्र जिला प्रशासन का मंगलवार को पुतला दहन करेंगे और नाराजगी का इजहार करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola