बड़ाबांध तालाब में डूबने से एक की मौत

Published at :12 Aug 2016 4:04 AM (IST)
विज्ञापन
बड़ाबांध तालाब में डूबने से एक की मौत

बुधवार शाम को निकला था घर से मृतक शांति नगर मुहल्ल्े का माेहन प्रसाद दुमका : शहर के बड़ाबांध तालाब से गुरुवार सुबह वृद्ध का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शांतिनगर मुहल्ला निवासी मोहन प्रसाद वर्मा की गयी. स्थानीय लोगों ने शव को तालाब में तैरते देखा. इसकी सूचना मोहन प्रसाद वर्मा के […]

विज्ञापन

बुधवार शाम को निकला था घर से

मृतक शांति नगर मुहल्ल्े का माेहन प्रसाद
दुमका : शहर के बड़ाबांध तालाब से गुरुवार सुबह वृद्ध का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान शांतिनगर मुहल्ला निवासी मोहन प्रसाद वर्मा की गयी. स्थानीय लोगों ने शव को तालाब में तैरते देखा. इसकी सूचना मोहन प्रसाद वर्मा के बेटे चंदन को दी. उसने तालाब पहुंचकर पिता की पहचान की. चंदन की मांग लक्ष्मी देवी ने बताया कि उनके पति मोहन प्रसाद वर्मा बुधवार शाम छह बजे से घर से निकले थे. रात को लौटकर नहीं आये. उन्हें शराब की लत थी. उसने आशंका जतायी है कि संभवत शौच के क्रम में हाथ-पैर धोने के क्रम में तालाब गये होंगे और पैर फिसल गया होगा, जिससे डूबकर उनकी मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola