शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये अब अपने खाते में पायें

Published at :11 Aug 2016 7:14 AM (IST)
विज्ञापन
शौचालय बनवाने के लिए 12 हजार रुपये अब अपने खाते में पायें

लोगों को जागरूक करने रथ रवाना दुमका : प्रत्येक व्यक्ति शौचालय बनवायें और अपने खाते के माध्यम से 12000 रुपये पायें. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने यह बात जामा, मसलिया तथा काठीकुंड प्रखंड में स्वच्छता के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जिन […]

विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने रथ रवाना

दुमका : प्रत्येक व्यक्ति शौचालय बनवायें और अपने खाते के माध्यम से 12000 रुपये पायें. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने यह बात जामा, मसलिया तथा काठीकुंड प्रखंड में स्वच्छता के लिए जनजागरूकता बढ़ाने के हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना करने के दौरान कही. उन्होंने कहा कि जिन लोगों का बेस लाइन में नाम छूटा हुआ है,
वे अपने मुखिया एवं जलसहिया के माध्यम से या 10 से 18 अगस्त तक चल रहे स्वच्छता अभियान के दौरान अपने-अपने गांवों में लाभुक कैंप में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं. उपायुक्त ने आर्थिक रूप से सक्षम तमाम लोगों से खुद के पैसे से शौचालय का निर्माण कर पंचायत एवं प्रखंड को खुले में शौच से मुक्त रखने की अपील की. इस अवसर पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल दुमका के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola