दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Published at :11 Aug 2016 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

जामा : जामा प्रखंड के नावाडीह पंचायत के सिमरदूमा गांव की ऊषा किरण ने अपने पति गोड‍्डा जिले के देवदांड़ थाना क्षेत्र के बांझी गांव के शिव कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. ऊषा किरण के मुताबिक उसकी शादी 2010 में हुई थी. फरवरी 2011 के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित […]

विज्ञापन

जामा : जामा प्रखंड के नावाडीह पंचायत के सिमरदूमा गांव की ऊषा किरण ने अपने पति गोड‍्डा जिले के देवदांड़ थाना क्षेत्र के बांझी गांव के शिव कुमार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है. ऊषा किरण के मुताबिक उसकी शादी 2010 में हुई थी. फरवरी 2011 के बाद से उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा और पांच लाख रुपये के दहेज की मांग की जाने लगी. रुपये नहीं मिलने पर मारपीट कर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा.

मायके से पिता के पहुंचने पर उसे मिलने नहीं दिया जाता था. बाद में जब वह किसी तरह माइका आयी तो 29 जुलाई 2016 को उसका पति नशे की हालत में सिमरदूमा पहुंचा और विदाई की बात करने लगा. नशे की हालत में रहने की वजह से वह बाइक से गिरकर जख्मी भी हो गया था.

थाना में विदाई के लिए समझौता हुआ और 14 अगस्त की तिथि तय हुई. लेकिन पांच अगस्त को ही वह अपने दोस्त के संग पहुंचा और उसी दिन जाने के लिए दवाब देने लगा. नहीं जाने पर जान से मरवा देने की धमकी दी. ऊषा किरण की शिकायत पर पुलिस ने भादवि की दफा 498 ए, 341, 323, 506, 341 एवं दहेज उत्पीड़न अधिनियम की धारा 3 एवं 4 के तहत प्राथिमकी दर्ज कर ली है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola