पोषण सखी चयन का मुखिया को नहीं दी गयी जानकारी

रानीश्वर : बाल विकास परियोजना के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 5 अगस्त से पोषण सखी चयन के लिए ग्रामसभा हो रही है, पर ग्रामसभा में विभिन्न पंचायतों के मुखिया भाग लेने में कम रुचि रख रहे हैं. रविवार को बृंदावनी पंचायत के कई गांवों में पोषण सखी चयन के लिए ग्रामसभा […]
रानीश्वर : बाल विकास परियोजना के अंतर्गत प्रखंड के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र के लिए 5 अगस्त से पोषण सखी चयन के लिए ग्रामसभा हो रही है, पर ग्रामसभा में विभिन्न पंचायतों के मुखिया भाग लेने में कम रुचि रख रहे हैं. रविवार को बृंदावनी पंचायत के कई गांवों में पोषण सखी चयन के लिए ग्रामसभा आयोजित की गयी,
पर पंचायत के मुखिया पंकज टुडू ने ग्रामसभा में भाग नहीं लिया. मुखिया श्री टुडू ने बताया कि पोषण सखी चयन के लिए आयोजित ग्रामसभा किये जाने से संबंधित स्पष्ट चिट्ठी नहीं दी गयी है. रानीश्वर में 204 आंगनबाड़ी केंद्र के लिए पहले ग्रामसभा हुई थी. विभिन्न कारणों से 51 केंद्र के लिए पोषण सखी का चयन नहीं हो सका था. ऐसे केंद्रों के लिए दोबारा ग्रामसभा हो रही है़ ग्रामसभा 9 अगस्त तक चलेगी. मुखिया श्री टुडू ने बताया कि किस कारण से पोषण सखी का चयन नहीं हो पाया था, इसकी स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




