फेक आइडी बनाकर फेसबुक पर किया अनर्गल कमेंट
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Aug 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

सदर अस्पताल में नेत्र सहायक पद पर कार्यरत कर्मी ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी मंत्री के कार्यक्रम की पोस्ट पर अनर्गल टिप्पणी की दुमका कोर्ट : सदर अस्पताल में नेत्र सहायक पद पर कार्यरत कर्मी राजहंस ने फर्जी आइडी बनाकर फेसबुक चलाने के मामले को लेकर नगर थाना में आइटी एक्ट की धारा 66सी […]
विज्ञापन
सदर अस्पताल में नेत्र सहायक पद पर कार्यरत कर्मी ने अज्ञात पर दर्ज करायी प्राथमिकी
मंत्री के कार्यक्रम की पोस्ट पर अनर्गल टिप्पणी की
दुमका कोर्ट : सदर अस्पताल में नेत्र सहायक पद पर कार्यरत कर्मी राजहंस ने फर्जी आइडी बनाकर फेसबुक चलाने के मामले को लेकर नगर थाना में आइटी एक्ट की धारा 66सी के तहत किसी अज्ञात शख्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी के मुताबिक राजहंस के नाम से किसी दूसरे ने फर्जी आइडी बना ली और उसमें उसके प्रोफाइल फोटो का भी उपयोग कर लिया. मंत्री की मौजूदगी वाले कार्यक्रम के पोस्ट पर उसके आइडी से अनर्गल कमेंट किया गया था. उस फेसबुक पर राजहंस को ब्लॉक करके रखा गया है. राजहंस हेल्थ के नाम से बने इस आइडी को लेकर की गयी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पड़ताल में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




