विकास में बिचौलिया प्रथा बाधक

Published at :07 Aug 2016 2:40 AM (IST)
विज्ञापन
विकास में बिचौलिया प्रथा बाधक

गरीब विकास मेला. मंत्री डॉ लोइस ने किया उदघाटन, कहा जिले में 129 गांव इस योजना के अंतर्गत लिए गये 719 कृषकों के भूमि की हुई जांच वहीं नौ पंपसेट भी वितरित लाभुकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया मुख्यमंत्री कन्यादन योजना के 30 लाभुकों में 9 लाख की परिसंपति का वितरण […]

विज्ञापन

गरीब विकास मेला. मंत्री डॉ लोइस ने किया उदघाटन, कहा

जिले में 129 गांव इस योजना के अंतर्गत लिए गये
719 कृषकों के भूमि की हुई जांच वहीं नौ पंपसेट भी वितरित
लाभुकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिया गया
मुख्यमंत्री कन्यादन योजना के 30 लाभुकों में 9 लाख की परिसंपति का वितरण
दुमका : जनजातीय समाज का विकास योजनाओं के प्रति जागरूकता में कमी सबसे बड़ी बाधा है. इसका फायदा समाज में बैठे हुए प्रभावी वर्ग के लोग उठाते हैं और इससे बिचौलिया संस्कृति पैदा होती है. जनजातीय समाज सजग हो, जागरूक हो और किसी भी बिचौलिया के माध्यम से काम ना करें. स्वयं प्रशासन के पास आये और बात करें. उक्त बातें समाज कल्याण मंत्री डॉ लोइस मरांडी ने दुमका के इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री अनुसूचित जनजाति ग्रामीण विकास योजना के अंतर्गत आयोजित गरीब विकास मेला के उद्घाटन के अवसर पर कही.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के विकास के लिए अपनी सरकारी की प्रतिबद्धता को दिखाते हुए यह योजना शुरू की है. 80 प्रतिशत जनजातीय आबादी वाले 5700 गांवों का चयन किया गया है. जिसमें पहले चरण में दुमका जिले में 129 गांव इस योजना के अंतर्गत लिए गये हैं. उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने कहा कि जनजातीय विकास के लिए समाज के सभी लोग साझा प्रयास करें. सच्चे मन से समाज के प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ावा मिले.
इसकी कोशिश करें. नगर पर्षद की अध्यक्ष अमिता रक्षित ने कहा कि जनजातीय समाज का विकास सरकार की प्राथमिकता है और यह दिख भी रहा है. अवसर पर कृषि विभाग ने 719 कृषकों की भूमि जांच और 9 पंपसेट वितरण का कार्य किया. कल्याण विभाग से लाभुकों का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण प्रमाण पत्र दिये गये. 14 करोड़ 19 लाख की योजनाओं के लिए कल्याण विभाग से प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कन्यादन योजना के 30 लाभुकों को 9 लाख की परिसंपति का वितरण किया गया, वहीं कई लाभुकों को जिला आपूर्ति द्वारा राशन कार्ड का वितरण किया गया.
एचडीएफसी बैंक द्वारा 2 लाभुकों को 3 लाख की परिसंपत्ति का वितरण किया गया. इस अवसर पर योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कृषि, पशुपालन, उद्यान, गव्य विकास, कल्याण एवं समाज कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, प्राथमिक शिक्षा, वन विभाग तथा बैंकों द्वारा स्टॉल लगाये गये. अवसर पर आइटीडीए के परियोजना निदेशक मनोज कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष निवास मंडल आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola