हादसे में दो की गयी जान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Aug 2016 6:27 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना. काठीकुंड के चांदनी चौक पर अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर काठीकुंड के चांदनी चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की मौत गयी. घटना सोमवार देर रात की है. प्रखंड के दलाही गांव का नोबेल टुडू अपने दोस्त गोपीकांदार के […]
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना. काठीकुंड के चांदनी चौक पर अज्ञात वाहन ने मारी ठोकर
काठीकुंड : दुमका-पाकुड़ मुख्य पथ पर काठीकुंड के चांदनी चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवक की मौत गयी. घटना सोमवार देर रात की है. प्रखंड के दलाही गांव का नोबेल टुडू अपने दोस्त गोपीकांदार के गड़ियापानी निवासी मार्शल मरांडी के साथ डिस्कवर बाइक पर सवार होकर अपने गांव को जा रहा था. अचानक अज्ञात वाहन से टकराने के कारण दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए. काठीकुंड पुलिस द्वारा तुरंत घायलों को रिंचि अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने नोबेल को मृत घोषित किया. मार्शल की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज हेतु बाहर रेफर कर दिया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




