मुख्य अभियंता ने किया स्परों का निरीक्षण

गोपालपुर : जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई सियाराम पासवान ने इस्माइलपुर-बिंद टोली, राघोपुर व सबौर स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज स्थित कटाव स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि राघोपुर में 60 मीटर के दायरे में कटाव हुआ था, जिसे रीस्टोर करने का निर्देश दे दिया गया है. इंजीनियरिंग काॅलेज के निकट फ्लड फाइटिंग कार्य […]
गोपालपुर : जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता ई सियाराम पासवान ने इस्माइलपुर-बिंद टोली, राघोपुर व सबौर स्थित इंजीनियरिंग काॅलेज स्थित कटाव स्थलों का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि राघोपुर में 60 मीटर के दायरे में कटाव हुआ था, जिसे रीस्टोर करने का निर्देश दे दिया गया है.
इंजीनियरिंग काॅलेज के निकट फ्लड फाइटिंग कार्य कराने के लिए जगह का अभाव है. इसके बावजूद वहां दो सहायक अभियंताओं की देखरेख में फ्लड फाइटिंग कार्य कराने का निर्देश दिया गया है. इस्माइलपुर-बिंद टोली के बीच स्थित स्पर संख्या छह एन व स्पर संख्या आठ के ध्वस्त हुए नोज को रीस्टोर करने का निर्देश सहायक अभियंता ई अक्षयवट ठाकुर को दिया गया है. उन्होंने बताया कि सभी कार्यपालक अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ही रहने काे कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




