एक और पशु लदा वाहन पुलिस ने किया जब्त

दुमका कोर्ट : पशु तस्करों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. एसपी प्रभात कुमार के आदेश पर नगर थाना पुलिस लगातार इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई कर रही है. एसपीसीए के एसआइ अरुण कुमार ने लगातार तीसरे दिन पशु लदा वाहन जब्त किया. रविवार की सुबह डीसी चौक के समीप बीआर 33 जीए 0441 […]
दुमका कोर्ट : पशु तस्करों पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है. एसपी प्रभात कुमार के आदेश पर नगर थाना पुलिस लगातार इस तरह के वाहनों पर कार्रवाई कर रही है. एसपीसीए के एसआइ अरुण कुमार ने लगातार तीसरे दिन पशु लदा वाहन जब्त किया. रविवार की सुबह डीसी चौक के समीप बीआर 33 जीए 0441 वाहन में लदे तीन भैंस और उसके तीन बछड़े को जब्त किया गया. इन सभी पशुओं को पुलिस लाइन के समीप समीर कुमार लायक के खटाल के जिम्मे रखा गया. उल्लेखनीय है कि चार वाहनों से अब तक 22 पशु जब्त किये गये हैं. बताया जा रहा है कि पशु तस्कर रात के नौ बजे के बाद नो इंट्री खुलते ही वाहनों की कतार के संग निकल जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




