750 लीटर अवैध तेल के साथ एक धराया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2016 1:11 AM (IST)
विज्ञापन

पुलिस गाड़ी देख चालक ने बढ़ा दी गाड़ी की स्पीड भागने के क्रम में वाहन का टायर हुआ पंक्चर पीछा कर रही पुलिस ने जांच के बाद तेल जब्त किया, चालक को पकड़ा सरैयाहाट : सरैयाहाट पुलिस ने शनिवार को एक ऑटो पर लदे 750 लीटर अवैध केरोसिन और डीजल को जब्त कर लिया है. […]
विज्ञापन
पुलिस गाड़ी देख चालक ने बढ़ा दी गाड़ी की स्पीड
भागने के क्रम में वाहन का टायर हुआ पंक्चर
पीछा कर रही पुलिस ने जांच के बाद तेल जब्त किया, चालक को पकड़ा
सरैयाहाट : सरैयाहाट पुलिस ने शनिवार को एक ऑटो पर लदे 750 लीटर अवैध केरोसिन और डीजल को जब्त कर लिया है. साथ ही मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और वाहन को भी जब्त कर लिया है. घटना सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत जमुनियां गांव की है. शनिवार को जमुनिया गांव के पास से पुलिस ने एक ऑटो में लदा 550 लीटर केरोसिन तेल और 200 लीटर डीजल बरामद किया है.
वहीं पुलिस ने चरकापाथर गांव के दिनेश प्रसाद साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सरैयाहाट थाना में मामले को लेकर थाना प्रभारी महेश प्रसाद सिंह के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जिसके मुताबिक सरैयाहाट पुलिस शनिवार को किसी केस के अनुसंधान के सिलसिले में जा रही थी.
तभी जमुनिया गांव के पास एक ऑटो पर नजर पड़ी, लेकिन पुलिस की गाड़ी देखकर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी. पुलिस को संदेह हुआ, तो पुलिस उसका पीछा करने ली. इसी बीच ऑटो का पहिया पंक्चर हो गया और वह रूक गया. इसके बाद पुलिस ने तेल से भरा 14 जरकिंग जब्त कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




