22 किसानों को मिला 6.58 लाख का लोन

दुमका : दुमका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरसाजोल एवं असना लैंपस के 22 किसानों को 6.58 लाख रुपये का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से वितरित किया गया. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक राकेश कुमार सिंह, सहयोग समितियां के सहायक निबंधक सूर्य […]
दुमका : दुमका सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान शिकारीपाड़ा प्रखंड के सरसाजोल एवं असना लैंपस के 22 किसानों को 6.58 लाख रुपये का ऋण किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से वितरित किया गया. इस अवसर पर जिला सहकारिता पदाधिकारी सह प्रबंध निदेशक राकेश कुमार सिंह, सहयोग समितियां के सहायक निबंधक सूर्य प्रताप सिंह, दुमका शाखा प्रबंधक मनोज संदीप हेंब्रम, सहायक प्रबंधक पंकज कुमार, प्रबंधक जितेश कुमार, सहकारिता प्रसाद पदाधिकारी जितेंद्र वर्मा तथा सरसाजोल लैम्पस के प्रबंधक मो शेखावत अंसारी उपस्थित थे.
अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री सिंह ने किसानों से फसल बीमा कराने की अपील की और इसके लिए लैम्पस और किसान मित्रों को उपलब्ध कराये गये फाॅर्म की भी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि खरीफ 2015 में बीमित सभी किसानों का फसल क्षतिपूर्ति मद में 10.57 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं. बीमा कंपनी से जैसे ही उक्त क्षतिपूर्ति राशि प्राप्त होगी, तो किसानों के बीच भुगतान कर दिया जायेगा. तत्काल खरीफ 2015 के बीमित सभी किसानों का प्रीमियम राशि बीमा कंपनी द्वारा वापस किया गया है.
ऋणी किसानों के खाते में प्रीमियम की राशि स्थानांतरित कर दिया गया है तथा गैर ऋणी किसानों का जिनका खाता संख्या, आईएफएस कोड के साथ उपलब्ध हैं. उन्हें आरटीजीएस/एनईएफटी के माध्यम से स्थानांतरित किया जा रहा है. इसे लेकर उन्होंने किसानों से जल्द से जल्द खाता संख्या और आइएफएस कोड लैंपस के माध्यम से बैंक में जमा कराने का आह्वान किया और बताया कि इससे शीघ्र ही उनके खाते में प्रीमियम की राशि उपलब्ध होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




