अल्ट्रासाउंड की मांगी जानकारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jul 2016 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

सीएस कार्यालय ने मांगा वक्त दुमका : सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआइ एक्टीविस्ट मानस दास द्वारा सूचनाधिकार कानून के तहत मांगी गयी सूचना उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने फोटो स्टेट कराने के लिए वक्त मांगा है. श्री दास ने जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के संबंध में जानकारी मांगी है. पूरी जानकारी […]
विज्ञापन
सीएस कार्यालय ने मांगा वक्त
दुमका : सामाजिक कार्यकर्ता और आरटीआइ एक्टीविस्ट मानस दास द्वारा सूचनाधिकार कानून के तहत मांगी गयी सूचना उपलब्ध कराने के लिए सिविल सर्जन कार्यालय ने फोटो स्टेट कराने के लिए वक्त मांगा है. श्री दास ने जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों के संबंध में जानकारी मांगी है. पूरी जानकारी नहीं मिल पाने पर श्री दास जब अपील में गये, तब उन्हें मांगी गयी सूचना के आलोक में वर्ष 2014-15 में अल्ट्रा साउंड के संचालकों द्वारा समर्पित फाॅर्म एफ की छाया प्रति उपलब्ध करा देने की बात कही गयी.
हालांकि सिविल सर्जन कार्यालय ने इसके लिए तीन दिनों का अतिरक्ति समय इस दलील के साथ मांगा है कि कार्यालय का फोटो स्टेट मशीन खराब है और 2000 से अधिक पृष्ठ के फोटो स्टेट कराने में समय लग रहा है. फोटो स्टेट कार्य पूरा होते ही 18 जुलाई तक उसे उपलब्ध करा देने की बात कही गयी है.
डॉ अशोक बने लायंस क्लब के अध्यक्ष
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




