डीएफओ को फोन पर मिली जान से मारने की धमकी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Jun 2016 1:09 AM (IST)
विज्ञापन

पहले किया एसएमएस फिर कॉल कर दी धमकी दुमका कोर्ट : दुमका वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को फोन पर जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अभिषेक कुमार ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध भादवि की धारा 353, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी […]
विज्ञापन
पहले किया एसएमएस फिर कॉल कर दी धमकी
दुमका कोर्ट : दुमका वन प्रमंडल पदाधिकारी अभिषेक कुमार को फोन पर जान मारने की धमकी दिये जाने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर अभिषेक कुमार ने नगर थाना में अज्ञात के विरुद्ध भादवि की धारा 353, 504 एवं 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार अभिषेक कुमार के सरकारी मोबाइल पर 30 मई की रात नंबर 7033754004 से एसएमएस मिला, जो अंग्रेजी में टाइप किया हुआ था.
जिसमें लिखा था कि तुम हमको चिनता नहीं है, तुमको जान से मारेंगे, तुम्हारे घर में जाकर गोली मारेंगे. इसके बाद 31 मई की रात में मोबाइल पर धमकी भरे शब्दों में कहा कि तुमको घर में घुसकर उठा लेंगे और जान से मार डालेंगे. पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है. जिस मोबाइल से एसएमएस किया गया और फिर फोन किया गया, उस मोबाइल का धारक कौन है और किसने धमकी दी है. पुलिस जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




