अनियंत्रित ट्रक से कूदा खलासी, मौत दुमका-रामपुरहरट मार्ग पर कुसुमडीह की घटना

दुमका कोर्ट : मका में गुरुवार को सड़क हादसे में एक चिप्स लदे ट्रक के खलासी की मौत हो गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे खलासी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक (जेएच 15 ई 5453) शिकारीपाड़ा से चिप्स […]
दुमका कोर्ट : मका में गुरुवार को सड़क हादसे में एक चिप्स लदे ट्रक के खलासी की मौत हो गयी. दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुसुमडीह के पास एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे खलासी की मौत हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक (जेएच 15 ई 5453) शिकारीपाड़ा से चिप्स लेकर आ रहा था.
जब चालक कुसुमडीह के पास पहुंचा, तो चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया. इससे डर कर खलासी ने ट्रक से कूद कर अपनी जान बचानी चाही. लेकिन जैसे ही वजह कूदा, तो उसी के तरफ ट्रक पलट गया और उसके नीचे खलासी दब गया. जिससे उसकी मौत हो गई. खलासी की पहचान बांका निवासी 23 वर्षीय अमित कुमार के रूप में हुई है.
घटना की सूचना पाकर पुलिस पहुंची और इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी. इसके बाद शव को पाेस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. इधर थाना में ट्रक चालक के विरुद्ध तेजी व लापरवाही से ट्रक चलाने का मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




