सरकार को भेजी जायेगी नन सेलेबुल भूमि के रेट की अनुशंसा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jun 2016 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

सभी स्कूलों में हो वर्षा जल प्रबंधन की व्यवस्था : डीसी दुमका :डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाय. संपर्क समन्वय और सहयोग के आधार पर अधिकारी काम करें तभी […]
विज्ञापन
सभी स्कूलों में हो वर्षा जल प्रबंधन की व्यवस्था : डीसी
दुमका :डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने बुधवार को प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एक अहम बैठक करते हुए कहा कि जिले के सभी स्कूलों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था तुरंत शुरू की जाय. संपर्क समन्वय और सहयोग के आधार पर अधिकारी काम करें तभी उदास चेहरों पर मुस्कुराहट आ सकती है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय अपने विद्यालय में यह व्यवस्था करें कि वर्षा का जल विद्यालय परिसर से बाहर ना जाय.
विद्यालय परिसर में छोटे-छोटे फलदार वृक्ष और फूलों से युक्त पौधे लगाये जायं. वर्षा का जल भू गर्भ में जा सके उसके लिये जल के बहाव की दिशा में ‘हार्वेस्ट पिट’ आदि बनायी जाय. बैठक में डीसी ने मनरेगा योजना के तहत डोभा निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा सम्मान पेंशन योजना, अवैध जमाबंदी रद्दीकरण,
आपदा राशि का अविलंब वितरण कार्य के प्रगति की समीक्षा की. मौके पर उप विकास आयुक्त चितरंजन कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जिशान कमर, अपर समाहर्त्ता इन्दु गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी मनोज कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी जय ज्योति सामंता, सभी बीडीओ-सीओ एवं सीडीपीओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




