जसीडीह के युवक की सड़क हादसे में मौत

दुमका कोर्ट : सड़क हादसे में बुधवार को जसीडीह के एक युवक की मौत दुमका में हो गयी. हादसा शहर के पुसारो पुल के समीप बाइपास स्थित नवनिर्मित पुल के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतक युवक की पहचान देवघर जिलांतर्गत जसीडीह निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है. संतोष दुमका […]
दुमका कोर्ट : सड़क हादसे में बुधवार को जसीडीह के एक युवक की मौत दुमका में हो गयी. हादसा शहर के पुसारो पुल के समीप बाइपास स्थित नवनिर्मित पुल के पास हुआ. जानकारी के मुताबिक हादसे में मृतक युवक की पहचान देवघर जिलांतर्गत जसीडीह निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव के रूप में हुई है. संतोष दुमका में वोडाफोन कंपनी में कार्य कर रहा था. चौकीदार अशोक कुमार के अनुसार बुधवार की सुबह बाबूपुर जाने के क्रम
में बाइपास स्थित नवनिर्मित पुल के नीचे एक व्यक्ति को पड़ा देखा. वहीं बगल में क्षतिग्रस्त अवस्था में उसकी बुलेट भी पड़ा था. घटना के बारे में आशंका जतायी जा रही है कि रात के वक्त ही किसी अज्ञात वाहन की चपेट में संतोष आया गया होगा. हादसे की सूचना पाकर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बाद में पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




