रानीश्वर में तीन दिन बाद बहाल हुई बिजली

रानीश्वर : रानीश्वर के विद्युत उपभोक्ताओं को तीन दिन बाद बिजली नसीब हुई है. शनिवार की दोपहर बाद आंधी तूफान आने से बिजली गुल हो गयी थी़ उसके बाद लगातार बिजली गायब रही़ मंगलवार की दोपहर बाद सादीपुर विद्युत सब स्टेशन तक बिजली बहाल हुई़ लेकिन वहां से निकाले गये फीडरों में फॉल्ट रहने से […]
रानीश्वर : रानीश्वर के विद्युत उपभोक्ताओं को तीन दिन बाद बिजली नसीब हुई है. शनिवार की दोपहर बाद आंधी तूफान आने से बिजली गुल हो गयी थी़ उसके बाद लगातार बिजली गायब रही़ मंगलवार की दोपहर बाद सादीपुर विद्युत सब स्टेशन तक बिजली बहाल हुई़
लेकिन वहां से निकाले गये फीडरों में फॉल्ट रहने से बाकी क्षेत्रों में मरम्मत के बाद देर शाम तक बिजली बहाल हुई़ तीन दिनों से बिजली आपूर्ति के पूरी तरह से ठप रहने की वजह से क्षेत्र में पेयजलापूर्ति भी ठप हो गयी थी़ लोगों को मोबाइल फोन तक चार्ज करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बिजली के अभाव में दुकानों में शीतल पेय की बिक्री भी प्रभावित हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




