तीन आशियाने जल कर राख
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 May 2016 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

अगलगी. रानीश्वर के बागादाड़ गांव में हजारों की संपत्ति स्वाहा रानीश्वर : थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत अंतर्गत बागादाड़ गांव में अगलगी से तीन घर जल कर राख हो गये. अगलगी की यह घटना सोमवार देर रात की है. जिसमें तीनों घरों में रखे कपड़ा, बरतन व अनाज सहित हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गयी. […]
विज्ञापन
अगलगी. रानीश्वर के बागादाड़ गांव में हजारों की संपत्ति स्वाहा
रानीश्वर : थाना क्षेत्र के हरिपुर पंचायत अंतर्गत बागादाड़ गांव में अगलगी से तीन घर जल कर राख हो गये. अगलगी की यह घटना सोमवार देर रात की है. जिसमें तीनों घरों में रखे कपड़ा, बरतन व अनाज सहित हजारों की संपत्ति स्वाहा हो गयी. हालांकि तीनों घरों में आग कैसे लगी इसके कारणों का पता नहीं चल पाया है.
घटना में गृहस्वामी गुड़ुई टुडू, कालेश्वर टुडू और सुकुमार हेंब्रम का घर पूरी तरह से जल कर राख हो गया है़ अब पीड़ित सभी परिवार के समक्ष विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है, उनके पास खाने के लिए अनाज व पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं. गुड़ुई टुडू ने बताया कि वह अगलगी के समय घर पर नहीं था, जब घटना की सूचना मिली, तो किसी तरह मंगलवार को दौड़ा आया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.
घर पहुंच कर देखा कि उसका घर और सारे सामान राख हो चुके हैं. वहीं कालेश्वर टुडू ने बताया कि अगलगी के बारे में पता चलते ही वह मौके पर पहुंच गया था, लेकिन आसपास पानी की कोई व्यवस्था नहीं रहने से उसके आंखों के सामने घर जलकर राख हो गया. वहीं सुकुमार हेंब्रम ने बताया कि घर को जलने से बचाने के लिए काफी मशक्कत की,
लेकिन आग की लपटें इतनी तेज थी, कि कुछ काम न आया. अगलगी की घटना की सूचना पाकर मंगलवार को सुबह हरिपुर पंचायत की मुखिया लक्ष्मी पहाड़िया मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया़ मुखिया श्रीमती पहाड़िया ने फौरन पीड़ित परिवारों के खाने के लिए अपने स्तर से अनाज उपलब्ध कराया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




