म्यूटेशन के नाम पर मांगे दस हजार

Published at :10 May 2016 2:28 AM (IST)
विज्ञापन
म्यूटेशन के नाम पर मांगे दस हजार

कार्रवाई. दुमका के प्रवीण यादव ने की थी शिकायत एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कहती है. वहीं गाहे-बगाहे भ्रष्टाचार के मामले आते रहते हैं. इसी कड़ी में सोमवार को प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया है. आरोप है कि उसने पार्टी से म्यूटेशन […]

विज्ञापन

कार्रवाई. दुमका के प्रवीण यादव ने की थी शिकायत

एक तरफ सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की बात कहती है. वहीं गाहे-बगाहे भ्रष्टाचार के मामले आते रहते हैं. इसी कड़ी में सोमवार को प्रखंड कार्यालय में कार्यरत एक राजस्व कर्मचारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया है. आरोप है कि उसने पार्टी से म्यूटेशन के नाम पर दस हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी.
दुमका : दुमका के प्रखंड विकास पदाधिकारी के पद पर कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के परीक्ष्यमान अधिकारी भोर सिंह यादव ने सोमवार को घूस के 10 हजार रुपये के साथ राजस्व कर्मचारी महेश गुप्ता को धर दबोचा और नगर थाना पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक श्री यादव को शिकायत मिली थी कि उक्त राजस्व कर्मचारी जमीन का म्यूटेशन कराने के नाम पर दस हजार रुपये के रिश्वत की मांग कर रहा है. रुपये सोमवार को देना तय हुआ था.
श्री यादव ने घूस में दिये जाने वाले रकम में शामिल नोटों का नंबर नोट कर लिया था और फिर उन रुपये को शिकायतकर्ता द्वारा घूस के रूप में रुपये देने दिया. राजस्व कर्मचारी श्री गुप्ता द्वारा रकम जेब में डालते ही घूस लेने के आरोप में उसे पकड़ लिया गया. समाचार लिखे जाने तक नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी. राजस्व कर्मचारी महेश गुप्ता ने बताया कि उसके पास निजी एवं राजस्व वसूली का कुल मिलाकर 12 हजार और 30-40 रुपये था. उसने कहा कि लगाया गया आरोप गलत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola